अपने बीमार बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची PTI टीचर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कई टीचर की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें से वैर की रहने वाली PTI पूनम अपने बच्चे के साथ स्कूल के बच्चों की टीम लेकर पहुंची। पूनम का कहना था कि उनका बच्चा बीमार है, इसलिए उन्होंने प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। इसलिए वह अपने बच्चे को साथ लेकर प्रतियोगिता में पहुंची हैं।
PTI महिला टीचर पूनम ने बताया कि वह वैर के गांव ऊनापुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय PTI टीचर के पद पर तैनात हैं। टीचर ने कहा कि मेरा बच्चा बीमार है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से छुट्टी मांगी थी, लेकिन मुझे छुट्टी नहीं मिली। मेरे बच्चे को सुबह से दो-तीन बार उल्टियां हो चुकी हैं। उसे अकेला नहीं छोड़ सकती थी। पति पुलिस में कांस्टेबल हैं, जिनकी पोस्टिंग सवाईमाधोपुर है इसलिए घर पर कोई नहीं है। इस कारण बच्चे को साथ लाना पड़ा। गर्मी और उमस ज्यादा होने के कारण अब बच्चे को परेशानी हो रही है। हालांकि जब से बात की गई तो उस समय जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल ने महिला टीचर से उसकी समस्या पूछी और महिला टीचर को प्रतियोगिता से छुट्टी पर भेज दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल ने बताया कि राज्य सरकार की पहल के चलते राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे हैं। जहां तक PTI महिला टीचर के बच्चे की बीमार होने का सवाल है, तो महिला टीचर को छुट्टी दे देंगे।