फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर 10 से तोला सोना, एक किलो चांदी और कीमती सामान चोरी; मची सनसनी

Tue, 09 Dec 2025 10:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur Crime: भरतपुर की न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर रात में चोरी हुई। परिवार की गैरमौजूदगी में चोर 10 तोला सोना, एक किलो चांदी और कीमती सामान ले गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
चोरी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में रात के समय एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। रिटायर्ड डिप्टी जेलर सुरजीत सिंह के घर चोरों ने धावा बोलते हुए सोना, चांदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य पास ही पड़ोसी के घर एक कार्यक्रम में शामिल थे।

विज्ञापन

 
घर खाली देख चोरों ने बनाया निशाना
पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि वे रूपवास में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। उनकी पत्नी किरनदेई और नातिन घर पर मौजूद थीं, लेकिन रात करीब नौ बजे वे भी घर पर ताला लगाकर पड़ोसी के यहां चले गईं। इसी दौरान चोरों ने घर को खाली पाकर वारदात को अंजाम दिया।
 
लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान मिला
रात करीब ग्यारह बजे सुरजीत सिंह जब घर लौटे और पत्नी को साथ लेकर अंदर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर 10 तोला सोना, लगभग एक किलो चांदी के जेवर, करीब 15 हजार रुपये की कीमती घड़ी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला: राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी, अगली सुनवाई में SP और IO तलब
 
सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही चिकसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

 
दहशत में स्थानीय निवासी
रात के समय हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें