फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, मुंह पर बंधा था कपड़ा; ममता को शर्मसार करने वाली घटना

Thu, 16 Oct 2025 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में झाड़ियों में नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे के मुंह पर कपड़ा बंधा था और शरीर पर खरोंच के निशान थे। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चा आईसीयू में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र के नगला झीलरा गांव में गुरुवार को एक नवजात शिशु के झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चा गंभीर अवस्था में था और उसके शरीर पर आवारा जानवरों के खरोंच के निशान पाए गए। ग्रामीणों ने जब बच्चे को देखा तो गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

 
मुंह पर कपड़ा बांधकर झाड़ियों में छोड़ा गया बच्चा
गांव की महिलाओं ने बताया कि सुबह झाड़ियों के पास से रोने की हल्की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो नवजात झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला और उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके। यह देखकर ग्रामीण दंग रह गए। बच्चा पूरी तरह कमजोर और घायल अवस्था में था।
 
ग्रामीण युवक ने दिखाई इंसानियत
घटना की सूचना गांव के भीम सिंह नामक युवक को दी गई, जिसने तत्काल बच्चे को उठाकर सेवर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए उसे भरतपुर के जनाना अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: बर्थडे पार्टी के बाद युवक को सरियों से बेरहमी से पीटा, रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर तोड़े; मौत
विज्ञापन

 
बाल कल्याण समिति ने ली मामले की जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा राम भूतोली अपनी टीम के साथ जनाना अस्पताल पहुंचे और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। समिति ने बताया कि बच्चा अब चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
जांच में जुटी पुलिस
सेवर थाना पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि नवजात को किसने और क्यों झाड़ियों में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: डमी कैंडिडेट घोटाले में CBI की कार्रवाई, राजेंद्र मीणा बर्खास्त; 140 लोगों को नोटिस


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें