फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दो हिस्सों में बंटी नंदा देवी ट्रेन, भरतपुर-सेवर के बीच हुआ हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mon, 12 Aug 2024 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती कारणों में कपलर की खराबी को बताया जा रहा है। खराबी के चलते कपलर अचानक खुल गया।
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे रेलवे के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौड़ती हरिद्वार-कोटा नंदा देवी पूर्णत वातानुकूलित ट्रेन (12402) सोमवार को भरतपुर-सेवर के बीच दो हिस्सों में बंट गई। बाद में दोनों हिस्सों को जोड़कर ट्रेन आगे रवाना हुई। इस घटना के चलते मौके पर यह ट्रेन करीब पौन घंटा खड़ी रही। ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान होते रहे।

विज्ञापन




यात्रियों ने बताया कि भरतपुर से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से सुबह सात बजे रवाना हुई थी। रवाना होने के कुछ देर बाद ही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही प्रेशर लीकेज हो गया। इसके चलते कुछ दूर चलते ही यह ट्रेन खड़ी हो गई। घटना का पता चलते ही गार्ड-ड्राइवर, ट्रेन स्टाफ, स्टेशन कर्मचारी और यात्री मौके पर जमा हुए। बाद में आगे वाले हिस्से को वापस पीछे लेकर दूसरे हिस्से से जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। कोटा में ये ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10.35 से करीब एक घंटा देरी से 11.35 बजे पहुंची।

विज्ञापन


जांच के आदेश
अधिकारियों ने बताया फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। 
शुरुआती कारणों में कपलर की खराबी को बताया जा रहा है। खराबी के चलते कपलर अचानक खुल गया। ट्रेन कोटा पहुंचने पर इस खराब कपलर वाले कोच को अलग कर दिया गया है। कपलर की मरम्मत के बाद इस कोच को दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन


14 दिन में दो हादसे
कोटा मंडल में पिछले 14 दिन में दो हादसे सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 जुलाई को गुड़ला स्टेशन पर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस मामले की जांच में डिब्बों की खराबी की बात सामने आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें