फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नोटों की माला में उमड़ा रिश्तेदारों का प्यार, दूल्हों को पहनाई 51 लाख की माला

Mon, 22 Apr 2024 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

दूल्हे को शादी में नोटों की माला पहनाना तो चलन में है लेकिन यदि 51 लाख की माला पहनाई जाए तो बात कुछ खास ही होनी चाहिए। बहरहाल इतनी महंगी माला पहनने वाले दोनों दूल्हों को छत पर चढ़कर यह माला पहननी पड़ी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी के लिए कुख्यात भरतपुर जिले के मेवात इलाके में रिश्तेदारों ने दो दूल्हों को 51 लाख रुपयों की नोटों की माला पहनाई। मालाओं की लंबाई इतनी ज्यादा थी कि उसे पहनकर दूल्हों को छत पर खड़ा होना पड़ा। 

विज्ञापन


डीग जिले में कामा क्षेत्र के नगला कुलबामा गांव के निवासी साजिद की पिछले दिनों शादी हुई थी। दूल्हा बहुत ही सामान्य परिवार से है और उसका परिवार मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता है। उसकी शादी में आए रिश्तेदारों ने 500 रुपये के नोटों से बनी 51 लाख की माला दूल्हों को पहनाई और इसे पहनाने के लिए रिश्तेदारों को सीढ़ी का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल तो यह माला और उसे पहने दूल्हे के वीडियो सोशल मीडिया वायरल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें