फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: जमीन विवाद में फायरिंग, छुट्टी मनाने आए अर्मी जवान को लगी गोली, एक अन्य भी घायल

Wed, 23 Oct 2024 04:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ग्रामीण सीईओ आकांक्षा ने बताया कि गांव गढ़ी जालिम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग की है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों में से एक फौजी है, जो दिवाली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार चार बीघा जमीन को लेकर एक साल से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने यह जमीन भरतपुर के एक वैश्य से खरीदी थी, जिसे आरोपी पक्ष जबरदस्ती जोत रहा था।   

विज्ञापन


पीड़ित कौशल ने बताया कि हमारा गांव गढ़ी जालिम है। हमने भरतपुर के एक व्यक्ति से चार बीघा जमीन एक साल पहले खरीदी थी, जो हमारे नाम है। गांव के ही दबंग लोगों ने हमारी जमीन को कब्जे में ले रखा है। हमने कई बार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। सुबह जब दबंग लोग हमारी जमीन जोत रहे थे, तो हमें जानकारी मिली। जब हम वहां पहुंचे, तो उन लोगों ने हमें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। 

इसमें मेरे चाचा बबलेश को गोली लगी है। वे आर्मी में हैं और दिवाली की छुट्टी पर घर आए हैं। दूसरा व्यक्ति बंसराम है, जिसे भी गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ित कौशल ने कहा कि दबंगों ने मुझ पर भी फायरिंग की गई, लेकिन में बच गया। उन्होंने मेरा मोबाइल छीन लिया, जिसमें फायरिंग के वीडियो थे। करीब 20-22 लोगों ने हमल पर हमला किया था। उनमें से चार ने अंधाधुंध फायरिंग की। सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चाचा और दूसरे घायल को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण सीईओ आकांक्षा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी जालिम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग की है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनका इलाज चल रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें