भरतपुर में अटलबंद थाना क्षेत्र स्थित दाऊजी की हवेली के पास पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष भिड़ गए। विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। एक पक्ष का व्यक्ति पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची अटलबंध थाना पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। हालांकि, फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बंदूक लेकर खड़ा नजर आ रहा है, जिसमें गोली चलने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। जबकि पुलिस फायरिंग की बात को नकार रही है।
एक पक्ष की तरफ से घायल मनीष भान ने बताया कि उनके सगे ताऊजी उदयभान सिंह से दो दशक से पारिवारिक विवाद चल रहा रहा है। गुरुवार देर रात को ताऊजी का लड़का बृजभान ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ आकर घर में धावा बोल दिया। उन्होंने कमरों के ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की गई। इसके अलावा वह लोग मकान के मुख्य द्वार का लॉक लगाकर हम लोगों को बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हमारे ऊपर जमकर पथराव और फायरिंग कर दी। हम लोगों ने पीछे के दरवाजे से भागकर जान बचाई।
सूचना मिलते ही अटलबंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पथराव में मेरे सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पथराव और फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोली चलने की आवाज आ रही है। लेकिन अटलबंद थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह का कहना है, फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। यह सिर्फ पत्थरों की आवाज है।