फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: भक्तों की आस्था के आगे बारिश बेबस, जलभराव और गिरते पानी के बीच जारी रही गिरिराज जी की परिक्रमा

Thu, 12 Sep 2024 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

डीग जिले के पूछरी गांव स्थित गिरिराज परिक्रमा मार्ग में भक्तों की आस्था बारिश पर भारी पड़ी। मानसूनी बारिश से बाढ़ जैसे हालात होने के बावजूद, बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा करते नजर आए।
विज्ञापन
जलभराव में भी दंडवत परिक्रमा करता भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भक्तों का अपने आराध्य के प्रति अटूट विश्वास समर्पण आस्था होती है तब हर मुश्किल और विपरित परिस्थिति में भक्त भक्ति के पथ से कभी विचलित नहीं होते। ऐसी तस्वीर देखी गई डीग जिले के पूछरी गांव स्थित गिरिराज परिक्रमा मार्ग में। यहां बारिश पर आस्था भारी पड़ती हुई दिखाई दी। बारिश भी भक्तों को गिरिराज जी की परिक्रमा करने से नहीं रोक पा रही है। बारिश में भी बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




मानसूनी बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एक ओर लोग अपने घरों में कैद हैं तो दूसरी ओर झमाझम बारिश में भक्त गिर्राज जी परिक्रमा लगा रहे हैं। पूछरी के लौठा में परिक्रमा मार्ग स्थित सड़क पर बारिश का पानी जमा है और दंडवत परिक्रमा के दौरान भक्तों के मुंह में गंदा पानी जा रहा है, लेकिन भक्ति फिर भी अपने कदमों को नहीं रोक रहे हैं। पूरी आस्था के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में भगवान श्री कृ्ष्ण से जुडे़ अनेक धार्मिक स्थल हैं। इन्हीं मुख्य धार्मिक स्थलों में गिरिराज धाम का नाम आता है। सभी प्राचीन शास्त्रों में गोवर्धन पर्वत की वर्णन किया गया है। गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा 7 कोस अर्थात लगभग 21 किलोमीटर है। सुख शांति और समृद्धि के लिए गिरिराज जी की पैदल और दण्डौती परिक्रमा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें