फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली का विवादित बयान, थ्री एक्ट को बताया सबसे ज्यादा गुंडागर्दी

Thu, 10 Oct 2024 05:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

खेड़ली पुलिस थाने के उद्घाटन के दौरान भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा कि थ्री एक्ट के तहत सबसे ज्यादा झूठे केस दर्ज होते हैं और इसे खत्म करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इन मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर वैर भुसावर भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली हमेशा अपने अनोखे और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। बुधवार के दिन खेड़ली पुलिस थाने के उद्घाटन के दौरान विधायक ने एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को सामने संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा गुंडागर्दी बदमाशों की नहीं बल्कि थ्री एक्ट की है। सबसे ज्यादा झूठे केस थ्री एक्ट के ही दर्ज होते हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर विशेष काम कर खत्म करने की मांग की है। उनका ये बयान काफी चर्चा में है।

विज्ञापन


विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा कि सबसे ज्यादा झूठे थ्री एक्ट के केस होते हैं। इनमें भी ध्यान देने की आवश्कता है। अगर किसी व्यक्ति को शादी के लिए पैसे दिए और अगर वापस पैसे मांगते हैं तो उस पर भी थ्री एक्ट लगाया जाता है। सबंधित व्यक्ति को उधार दिए हुए पैसे छोड़ने पड़ते हैं और राजीनामा के लिए एक लाख, दो लाख, पांच लाख रुपये देने भी पड़ते हैं। इन केसों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए और सबसे ज्यादा गुंडागर्दी थ्री एक्ट की है। अधिकारियों से मांग है यह खत्म होनी चाहिए।

विधायक बहादुर सिंह कोली दो बाद सांसद और तीन बार के विधायक हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में एससी एसटी के लोग सर्वाधिक हैं और यहां थ्री एक्ट के सर्वाधिक केस दर्ज होते हैं। खुद विधायक भी एससी समाज से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें