फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : वर्दी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचा एएसआई लाइन हाजिर, कथित साइबर ठगों के साथ संबंधों पर बवाल मचा

Sun, 27 Oct 2024 08:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

साइबर ठगों के साथ पुलिस की वर्दी में पार्टी करते एएसआई का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में बवाल मच गया। वीडियो पहाड़ी थाना क्षेत्र के गादानेर गांव का बताया जा रहा है, जहां वे युवकों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर रेंज के डीग जिले के पहाड़ी थाने में तैनात एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) देवेंद्र सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एएसआई देवेंद्र सिंह पुलिस वर्दी में कुछ युवकों के साथ बैठकर पार्टी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पहाड़ी थाना क्षेत्र के गादानेर गांव का है, जहां एक कार्यक्रम में एएसआई पुलिस गाड़ी से वर्दी में पहुंचे थे और वहां युवकों के साथ कोल्डड्रिंक पीते नजर आए। यह वीडियो वहीं मौजूद एक युवक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई देवेंद्र सिंह को तात्कालिक प्रभाव से पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई लोग टिप्पणी कर रहे हैं, जिनमें कुछ का दावा है कि वीडियो में पार्टी कर रहे युवक साइबर ठग हैं और पूर्व में पुलिस पर हमला करने के आरोपी हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पहले भी विवादों में रहा है पहाड़ी थाना

यह पहली बार नहीं है जब पहाड़ी थाना विवादों में घिरा है। दो दिन पहले थाना अधिकारी बनी सिंह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के बीच भी एक विवाद हुआ था। बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह पहाड़ी मंडल के बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी हनीफ खान को पुलिस ने बिना सूचना के घर से उठा लिया और थाने ले गई। जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस बारे में पता चला, वे थाने पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने इस पर यह कहते हुए सफाई दी कि हनीफ खान के खिलाफ स्टैंडिंग वारंट था लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सूचना देने पर वे खुद ही थाने आ जाते। इस बात को लेकर थाना अधिकारी बनी सिंह और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई थी।
विज्ञापन


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अब यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और विधानसभा में इस पर चर्चा करने की बात कही है। इसके लिए आगामी उपचुनाव के बाद कामां विधानसभा में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।

आगे की कार्रवाई

एएसआई देवेंद्र सिंह के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस विभाग की ओर से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं भाजपा और पहाड़ी थाने के बीच हुए विवाद को भी उच्च स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें