फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, समग्र शिक्षा के दो कनिष्ठ अभियंता 23400 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए

Fri, 06 Feb 2026 08:48 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए समग्र शिक्षा विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
राजस्थान भरतपुर एसीबी ने समग्र शिक्षा विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत दो कनिष्ठ अभियंताओं को ₹23,400 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, एक संवेदक ने एडीपीसी समग्र शिक्षा, भरतपुर के तहत भवन निर्माण कार्य पूरा किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी सुरक्षा जमा राशि ₹3 लाख 70 हजार थी। आरोप है कि इस राशि की वापसी के एवज में कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ₹23,400 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया

विज्ञापन

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संवेदक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- RBSE News: आरबीएसई 12वीं परीक्षा समय-सारणी में बदलाव, कंप्यूटर विज्ञान व चित्रकला के पेपर में हुआ परिवर्तन

ट्रैप के दौरान कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, जो कुम्हेर ब्लॉक में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है, को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे कनिष्ठ अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव (सिविल) को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई की जा रही

विज्ञापन

एसीबी ने संवेदक द्वारा रिश्वत की राशि दिए जाने के दौरान दोनों अभियंताओं को पकड़ा। फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें