फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा, 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी

Sat, 31 Jan 2026 07:26 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 12 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सर्द हवाएं कमजोर रहने से ठंड से कुछ राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पाली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में बादल, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
फोटो- संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली। उत्तरी हवाएं कमजोर रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ा। जोधपुर, जालौर, पाली और बाड़मेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।दोपहर बाद उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मौसम ने करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से आसमान में हल्के बादल छा गए। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पाली में दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं से राहत

विज्ञापन

उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के कमजोर पड़ने से प्रदेश में ठंड से कुछ राहत देखने को मिली। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, पिलानी, फतेहपुर, दौसा सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस सिरोही में रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाएं नहीं चलने से सुबह और शाम की कड़ाके की ठंड भी कुछ कम रही।

यह भी पढें- Rajasthan News: कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा? बाल्यावस्था में संन्यास, जीवन भर संघर्ष और अब सवालों में मौत

आज से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय होगा। इसका असर 31 जनवरी और 1 फरवरी को पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान

विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो 30 जनवरी को अजमेर में अधिकतम 22.3 और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा। अलवर में दिन का तापमान 23.2 और रात का 5 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 23.1 और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि पिलानी में 23.5 और 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अधिकतम 23 और न्यूनतम 5.5 डिग्री रहा। कोटा में 21.6 और 8.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.6 और 7.6 डिग्री, उदयपुर में 22.5 और 6.9 डिग्री तापमान रहा। बाड़मेर में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 11 डिग्री, जैसलमेर में 23.7 और 8.8 डिग्री तथा जोधपुर में 26.7 और 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में दिन का तापमान 22.4 और रात का 10.7 डिग्री रहा। चूरू में 23.5 और 7.6 डिग्री, गंगानगर में 21.5 और 8.5 डिग्री तथा नागौर में 24.3 और 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। बारां में अधिकतम 21.5 और न्यूनतम 6.5 डिग्री, जालोर में 27.1 और 8.8 डिग्री रहा। सिरोही में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज हुआ, जहां अधिकतम 21 डिग्री रहा। फतेहपुर में 23.8 और 5.9 डिग्री, करौली में 21.7 और 7.4 डिग्री, दौसा में 25.3 और 7.6 डिग्री रहा। प्रतापगढ़ में अधिकतम 23 और न्यूनतम 9.7 डिग्री, झुंझुनूं में 21.7 और 7.6 डिग्री तथा पाली में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें