फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर में दर्दनाक हादसा: सड़क चौड़ीकरण में चली गई जमीन, आहत होकर बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 04 May 2026 08:22 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के जुरहरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से जमीन प्रभावित होने से आहत वृद्ध दंपति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से जमीन प्रभावित होने से आहत एक वृद्ध दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना जुरहरा थाना क्षेत्र के बावन बाड़ी गांव की है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रसाद और उनकी 68 वर्षीय पत्नी रामवती ने कथित रूप से जमीन के सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से परेशान होकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद ने करीब तीन वर्ष पहले 36 लाख रुपये में यह जमीन खरीदी थी, लेकिन हाल ही में उसका बड़ा हिस्सा सड़क परियोजना में शामिल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरार

इसी कारण दोनों मानसिक रूप से आहत थे। जहर सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत जुरहरा के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद उनके बेटे रमेश और रोहतास उन्हें भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जुरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें