फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deeg News: घर के बाहर खड़े होने से रोका तो युवक ने महिला को गोली मारी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 07:35 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

युवक को घर के गेट के सामने खड़े होने से टोकना एक महिला को भारी पड़ गया। कुछ घंटे बाद युवक अवैध कट्टा लेकर लौटा और 60 वर्षीय महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जनुथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। घर के बाहर खड़े होने से रोकने पर एक युवक ने 60 वर्षीय गीता देवी पत्नी दीप सिंह की कथित तौर पर अवैध कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना के समय गीता देवी अपनी बेटी के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी बाइक पर वहां पहुंचा और कथित रूप से गीता देवी पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा: भीलवाड़ा लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई,एक बच्ची की मौत
विज्ञापन


मृतका की बेटी गुड़िया ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी उनके घर के गेट के सामने खड़ा था। उसकी मां ने उसे वहां से हटने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह कट्टा लेकर आएगा और सबको खत्म कर देगा। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़-दो घंटे बाद आरोपी बाइक पर हथियार लेकर लौटा और गाली-गलौज करते हुए गीता देवी पर गोली चला दी। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

गुड़िया का आरोप है कि आरोपी कान्हा गांव का रहने वाला है और वह रोज उनके घर के सामने खड़ा होकर परिवार को परेशान करता था। मोहल्ले के अन्य लोग भी उससे परेशान थे। परिवार का कहना है कि आरोपी की पहले भी कई बार शिकायत की गई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से लोगों को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मवई गांव में फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हुई है। शव को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की जानकारी की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें