फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने उतर कर बचाई जान, स्थानीय लोगों और दमकल के कर्मचारियों ने पाया काबू

Thu, 06 Jun 2024 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: जिले के चिकसाना में चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद कार में मौजूद दो लोगों ने उतरकर अपनी जान बचाई। कार सिलेंडर और पेट्रोल की थी। गनीमत यह रही कि, कार में लगा सिलेंडर नहीं फटा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में के चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते देख कार में बैठे दो लोग उतर कर भागे और अपनी जान बचाई। कार सिलेंडर और पेट्रोल की थी। गनीमत यह रही कि, कार में लगा सिलेंडर नहीं फटा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


चिकसाना थाने के ASI महेंद्र सिंह ने बताया कि, अचल तांबी और यतेंद्र सिंह निवासी कोठी दलवीर के पास थाना मथुरा गेट दोनों व्यक्ति भरतपुर के अछनेरा जा रहे थे। इस दौरान उंदरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। दोनों व्यक्तियों ने कार को सड़क किनारे रोका और कार से उतरकर भागे। घटना की सूचना दोनों व्यक्तियों ने तुरंत चिकसाना थाना पुलिस को दी। घटना के बारे में दमकल को सूचना दी गई।

कार गैस की थी जिसमें सिलेंडर लगा था। घटना को देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। आग इतनी तेज थी कि, कुछ देर में पूरी कार जलने लगी। जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रहीं थी। घटना के 15 मिनट के अंदर ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल के कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें