फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 9वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
मौके पर जाम लगाते ग्रामीण व परिजन
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना उपखंड के गांव पुराबाईखेड़ा में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। पैदल स्कूल पढ़ने जा रहे 9वीं कक्षा के छात्र को पत्थरों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर 7 घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हरीराम कुमावत, तहसीलदार अंकुर जैन सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों को बंद कराने, ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। कई घंटे तक समझाने पर ग्रामीण माने और सड़क पर रखे शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।

तब जाकर जाम खुल सका। इस दौरान करीब 7 घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। अधिकारियों की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। मृतक गांव सादपुरा निवासी बबलू का 14 वर्षीय पुत्र पप्पन है। वह गांव पुराबाई खेड़ा के निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना पत्थरों से भरीं ट्रैक्टर-ट्राॅली तेज रफ्तार में गांव से होकर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें