फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: 12 दिन बाद 30 फीट गहरे कुएं में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
कुएं के पास जुटी भीड़ और पुलिस
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना सदर थाना इलाके के गांव टूंडपुरा में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव 30 फीट गहरे सूखे कुएं में पड़ा मिला। शिनाख्त करौली के सूरौठ थाना इलाके के गांव रीजवास निवासी रतन सिंह गुर्जर (75) के रूप में हुई है। वे 12 दिन से घर से लापता थे।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि रतन सिंह 3 फरवरी को गांव से बयाना के टूंडपुरा गांव में एक शादी समारोह में आए थे। वे जब दो दिन तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने सूरौठ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

टूंडपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में फसल देखने गए ग्रामीणों को कुएं से बदबू आई। अन्दर झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सदर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर ने बताया कि मामले में सूरौठ थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें