फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: वाहन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत

विज्ञापन
भरतपुर-पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृत महिलाओं के परिजन
विज्ञापन
भरतपुर। जिले के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर 3 महिलाओं की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे झालाटाला गांव के पास हुआ। तीनों महिलाएं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाली थीं। वह जयपुर सत्संग में भाग लेने जा रहीं थीं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर से सोमवार रात करीब 9 बजे 40 श्रद्धालुओं का दल बस से भोले बाबा के सत्संग में शामिल के लिए जयपुर के लिए निकला। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे हलैना के पास झालाटाला में चालक ने बस को हाईवे किनारे एक होटल पर रोक लिया। यहां श्रृद्धालु चाय-पानी, लघुशंका व शौच आदि के लिए बस से उतरे। इनमें से तीन महिलाएं सुबह करीब 5 बजे शौचादि कर वापस हाईवे किनारे खड़ी बस की ओर आ रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान हुई आवाज सुनकर बस के अन्य श्रृद्धालु मौके पर दौड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में बुलंदशहर के गांव खदाना निवासी मुन्नी उर्फ ओमवीरी पत्नी रोशन सिंह, बुलंदशहर के गांव राजपुर निवासी सरोज पत्नी हरिप्रसाद और बुलंदशहर के गांव राजपुर निवासी विमलेश पत्नी लालाराम हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर तीनों शव का हलैना स्थित स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें