फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कानपुर के लिए दोपहर में 2 नई बसें चलाईं, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस स्टैंड से कानपुर के लिए दो नई बसों का संचालन शुरू किया है। बस स्टैंड से रोजाना दोपहर में कानपुर के लिए यह बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कानपुर के लिए वर्तमान में 5 बसें सुबह-शाम जा रही हैं लेकिन यात्रियों की मांग थी कि दोपहर में भी बस चलाई जाए। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए दोपहर 1 बजे और दो बजे कानपुर के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिपो से 160 बसों का संचालन अलग-अलग शहरों के लिए हो रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि जिन मार्गों पर बसें कम हैं। वहां पर नई बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। कानपुर के लिए नई बस चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें