फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ईद से पहले करौली दौरे पर आए भरतपुर संभाग IG रुपिंदर सिंह, अफसरों से शांति-सुरक्षा को लेकर की चर्चा

Thu, 29 Jun 2023 08:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली दौरे पर आए आईजी रुपिंदर सिंह ने ईद सहित आगामी दिनों में त्योहारों पर शांति और सामाजिक सद्भाव को लेकर विशेष निर्देश एसपी, एएसपी और पुलिस अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि शहर कर शांति व्यवस्था को हर हाल में बनाकर रखना है।
विज्ञापन
IG रुपिंदर सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवेदनशील जिले करौली में बकर ईद से पहले बुधवार को भरतपुर संभाग आईजी रुपिंदर सिंह पहुंचे। उन्होंने एसपी ममता गुप्ता और एएसपी सुरेश जैफ से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन


आईजी रुपिंदर सिंह ने ईद सहित आगामी दिनों में त्योहारों पर शांति और सामाजिक सद्भाव को लेकर विशेष निर्देश एसपी, एएसपी और पुलिस अफसरों को दिए। करौली एसपी कार्यालय में अपराध नियंत्रण बैठक में जिले के पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण के साथ ही पुलिस के मोटो- अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास को कायम रखने का संदेश दिया। इस दौरान आईजी ने कहा कि उनका जोर कम से कम संसाधनों में भी तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य करने पर रहेगा। 

सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया
आईजी रुपिंदर सिंह के करौली पहुंचने पर सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी ने एसपी ममता गुप्ता, एएसपी सुरेश जैफ, महिला अपराध विशेष अनुसंधान प्रकोष्ठ एएसपी किशोर बूटोलिया से क्षेत्र के हालात को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सभागार में जिले के एएसपी, डीएसपी, थाना अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस का मोटो अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास है। इसे कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फरियादियों को न्याय मिले। थानों में लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण हो। साथ ही अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई समय-समय करते रहें, जिससे पुलिस का इकबाल बुलंद रहे।

अपराधियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश 
आईजी ने पुलिस द्वारा पिछले दिनों एक ही दिन में बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस की पीठ थपथपाई और आगे भी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें