राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले में एक और गवाह पक्षद्रोही हो गया है। इससे सीबीआई को इस मामले में झटका लगा है।
अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में मामले की नियमित सुनवाई हुई। सीबीआई का एक ओर गवाह धर्मेन्द्र सोनी बृहस्पतिवार को कोर्ट में अपने बयानो से मुकरते हुए पक्षद्रोही हो गया । सोनी ने कहा कि पूर्व में मैने ऐसे कोई बयान नही दिए है। सीबीआई ने उसे अपना गवाह बनाया था।
सीबीआई ने मामले की शुरूआत में करीब तीन सौ गवाहो की लम्बी लिस्ट पेश की थी। चार साल से मामला विचाराधीन होने से अब गवाह भी बदलने लगे है। मामले के आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा भी आज कोर्ट पहुंची थी।