फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beawar: मूसलाधार बारिश से पुरानी नदी में पानी आया, टापू पर फंसे 30 लोगों को देर रात रेस्क्यू करके बाहर निकाला

Tue, 06 Aug 2024 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर

सार

कल देर रात ब्यावर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पुरानी नदी में पानी आने से नजदीकी गोपालपुर गांव में नदी के टापू में फंसे करीब 30 लोगों को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात ब्यावर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद मकरेड़ा तालाब की चादर चलने से पुरानी नदी में बहुत ज्यादा पानी आ गया, जिससे गोपालपुर गांव ब्यावर खास के पास लगभग 30 लोग नदी के टापू में फंस गए। 

विज्ञापन


देर रात चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उपखंड अधिकारी गौरव बुढ़ानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, वृत्ताधिकारी राजेश कसाना, तहसीलदार लालाराम यादव, सीआई गंगाराम खावा, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 8 घंटे तक चले इस राहत और बचाव कार्य के बाद सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के बाद प्रशासन का आभार जताया और प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें