फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: कलेक्टर टीना डाबी की आमजन से अपील- पानी भरे स्थानों पर जाने से बचें, सतर्कता बरतें, सुरक्षित रहें

Tue, 09 Sep 2025 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।
विज्ञापन
बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की।

विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि एहतियात के तौर पर 9 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा, जबकि संबंधित स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित होना होगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर यही निर्णय लिया गया था।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: बारिश से बदहाल रास्तों ने रोकी अंतिम यात्रा, ट्रैक्टर से मोक्षधाम पहुंचाना पड़ा शव
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने बताया कि बारिश के चलते नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई है। आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आपदा प्रबंधन के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारियों और सरपंचों के सहयोग से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों को तालाब और पानी से भरे स्थानों पर जाने से रोकें और सतर्कता के साथ सुरक्षित रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें