फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madan Kaur Death: कांग्रेस नेता और बाड़मेर की पहली महिला विधायक का निधन, गहलोत सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

Tue, 05 Aug 2025 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Madan Kaur Passes Away: कद्दावर कांग्रेस नेता और बाड़मेर की पहली महिला विधायक मदन कौर का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने दुःख जताया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन कौर का निधन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बाड़मेर जिले की पहली महिला विधायक मदन कौर का मंगलवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और जोधपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बाड़मेर सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

 
जोधपुर में निकलेगी अंतिम यात्रा, सार्वजनिक श्मशान में होगा अंतिम संस्कार
मदन कौर की अंतिम यात्रा मंगलवार शाम 6 बजे उनके जोधपुर स्थित आवास से निकाली जाएगी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार जोधपुर के सार्वजनिक श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से जिले के ग्रामीण अंचल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सदमे और शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर गरजे सचिन पायलट, बोले- चुनाव न कराकर सरकार दबा रही युवाओं की आवाज
विज्ञापन

 
राजनीति में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं मदन कौर
मदन कौर का जन्म 13 सितंबर 1935 को जोधपुर जिले की शेरगढ़ तहसील के ढाढणिया गांव में हुआ था। उन्होंने सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई। साल 1963 में बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने के बाद वे लगातार पार्टी में सक्रिय रहीं। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य भी रहीं।
 
1967 में पहली बार पचपदरा से विधायक चुनी गईं और इसके बाद 1972 व 1977 में भी इसी क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुईं। वे 1989 में गुड़ामालानी से भी विधायक बनीं। इस प्रकार वे कुल चार बार राजस्थान विधानसभा की सदस्य रहीं। 1990 में उन्हें तत्कालीन सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया।
 
2005 और 2010 में बनीं बाड़मेर की पहली महिला जिला प्रमुख
राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़ाव के चलते उन्होंने 2005 के पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और बाड़मेर की पहली महिला जिला प्रमुख बनीं। इसके बाद 2010 में उन्हें पुनः निर्विरोध जिला प्रमुख चुना गया। मदन कौर का जीवन जनसेवा, महिला शिक्षा और ग्रामीण विकास को समर्पित रहा।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर जासूसी के शक में गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े मिले कई सुराग
विज्ञापन

 
गहलोत, बेनीवाल, हरीश चौधरी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
मदन कौर के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा शोक जताते हुए कहा कि मदन कौर जी एक प्रख्यात समाजसेवी, महिला शिक्षा की प्रबल पक्षधर और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थीं। उनके देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
 
उनके अलावा बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को अमूल्य और प्रेरणास्रोत बताया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें