फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, ब्लेड से खुद को किया जख्मी; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Thu, 01 Oct 2026 02:53 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में गुरुवार सुबह एक युवक नशे की हालत में पानी की टंकी पर चढ़ गया और ब्लेड से अपने हाथ व गले पर वार करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस, जलदाय विभाग के हेल्पर और होमगार्ड जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रेलवे कुआं नंबर तीन स्कूल के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे नशे की हालत में चढ़े एक युवक को पुलिस, कर्मचारियों और होमगार्ड के जवान ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के हाथ में ब्लेड और सिगरेट थी, जिससे वह खुद पर वार कर रहा था। जलदाय विभाग के हेल्पर पीरदान सिंह और होमगार्ड जवान खीराराम भील ने सूझबूझ दिखाते हुए टंकी पर चढ़कर युवक को पकड़ा और नीचे उतारा।
विज्ञापन


खुद को जख्मी कर लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसराज जागिड़ नाम का युवक गुरुवार सुबह अर्धनग्न हालत में रेलवे कुआं नंबर तीन स्कूल के पास बनी टंकी पर चढ़ गया। हाथ में ब्लेड और सिगरेट लेकर चढ़े इस युवक ने अपने हाथ और गले पर वार कर खुद को जख्मी कर लिया, जिससे उसके गले से खून बहने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। नीचे खड़े लोगों ने उससे ऊपर चढ़ने का कारण पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, जलदाय विभाग के हेल्पर और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे।

इस तरह चलाया बचाव अभियान
युवक का ध्यान भटकाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बातों में लगाए रखा। इसी दौरान जलदाय विभाग के हेल्पर पीरदान सिंह और होमगार्ड जवान खीराराम भील चतुरता से टंकी पर चढ़ गए। दोनों ने ऊपर पहुंचकर युवक का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान युवक ने ब्लेड से खुद पर और दोनों कर्मचारियों पर भी वार करने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक के हाथ और पैर पकड़कर उसे टंकी से नीचे उतार दिया। घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से युवक को तुरंत बाड़मेर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। युवक के हाथ और गले में चोट के निशान हैं तथा पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें