फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 19 Jun 2023 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा चौहटन इलाके में हुआ है।
 
विज्ञापन
दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत, चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में चौहटन इलाके के बीजराड़ थाना क्षेत्र में जान्दुओं का तला सरहद में एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। हादसा बीजराड़ गागरिया भारतमाला सड़क मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन


दुर्घटना स्थल के आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को तत्काल चौहटन अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। जबकि अन्य एक महिला और एक पुरुष का चौहटन अस्पताल में ही इलाज शुरू किया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम भागीरथ राम और चौहटन थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई चौहटन अस्पताल पहुंचे। पुलिस सीओ धर्मेन्द्र डूकिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली और घायलों का इलाज शुरू करवाया। 

तीन लोगों की मौत, चार घायल...
बिजराड़ थानाधिकारी भंवरलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजराड़ थाना हल्के के जांदूओ की ढाणी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी पलटने से पेमाराम (40 साल) पुत्र नगाराम निवासी जैसार, विशनीदेवी (50 साल) पत्नी कालूराम निवासी रतासर और चौथी देवी (40 साल) पत्नी नेमाराम जैसार की मौत हो गई। वहीं, लूणी देवी पत्नी पेमाराम, मोहनलाल पुत्र कालूराम, भूराराम पुत्र चैनाराम और नैनू देवी पत्नी हेमाराम घायल हो गए। भूराराम और नैनूदेवी को गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर गाड़ी को जब्त किया है।
विज्ञापन


महिला की तबीयत बिगड़ने पर बोलेरो कैंपर से अस्पताल ले जा रहे थे लोग...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसार पंचायत के हीरानियों का तला गांव में एक महिला के पति की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। महिला की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर जांच और इलाज के लिए सभी लोग बोलेरो कैंपर में सवार होकर बीजराड़ अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान बीजराड़ से 10 किमी पहले जान्दुओं का तला सरहद में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और ये भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने कहा, परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें