फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Road Accident: सड़क हादसे में जूनियर डॉक्टर और छात्र की मौत, चार अन्य लोग घायल

Sat, 29 Mar 2025 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों के शव के पास खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुआ। जब एक कार बोलेरो गाड़ी से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतकों में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक मेडिकल छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन


दरसअल, शुक्रवार रात को जिला अस्पताल में ड्यूटी के बाद एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सहित छह लोग कार में सवार होकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। ग्रामीण थाने के पास उनकी गाड़ी एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर रूप से घायल मेडिकल स्टूडेंट को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आबूरोड के बनास पंप में लगी आग, तुरंत बचाव कार्य से टली अनहोनी
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल में शोक का माहौल है। चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंट ने अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति से छेड़छाड़ पर जयपुर में बवाल, सड़क जाम-बाजार बंद, पुलिस बल तैनात

पुलिस के अनुसार, हादसे में अशोक कुमार और रमेश कुमार की मृत्यु हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें