फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: पुलिस ने 1.5 क्विंटल डोडा पोस्त किया जब्त, बचने के लिए तस्करों ने 50 KM तक भगाई पिकअप, फिर छोड़कर भागे

Thu, 20 Apr 2023 04:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बाड़मेर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीती देर रात चौहटन इलाके में पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा पोस्ट जब्त किया। इस दौरान दो तस्कर मौका मिलते ही फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया डोडा पोस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चौहटन थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत बुधवार देर रात  बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, लेकिन तस्करी में शामिल दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जिनकी पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चौहटन उपखंड मुख्यालय पर डीवाईएसपी धर्मेंद्र डूकिया को गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी नजर आई। पीछा करने पर संदिग्ध पिकअप गाड़ी को लेकर भागने लगे। जिसके बाद सीओ धर्मेन्द्र डूकिया और थानाधिकारी भुटाराम  के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू की। करीब 50 किलोमीटर पीछा करने के बाद गंगाला सरहद में पुलिस की टीम को संदिग्ध पिकअप गाड़ी नजर आई। पुलिस को पीछे देख दोनों संदिग्ध पिकअप छोड़कर फरार हो गए।  

इस दौरान पिकअप की तलाशी में 8 कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस डोडा पोस्त और पिकअप को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी पिकअप मालिक रमेश कुमार पुत्र लाखाराम और फरार हुए दो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें आरोपी तस्कारों की तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें