फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: आकस्मिक निरीक्षण करने शहर में निकलीं कलेक्टर टीना डाबी, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Mon, 09 Sep 2024 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी रविवार को शहर के आकस्मिक निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत संबंधी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने रविवार को बाड़मेर शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सुधारने एवं क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ही ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्किट हाउस से रवाना होकर सिणधरी चौराहा, चौहटन चौराहा, बीएनसी सर्किल, अहिंसा चौराहा, स्टेशन रोड, जोधपुर रोड समेत कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त विजय प्रताप सिंह को बाड़मेर शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, साथ ही बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की यथाशीघ्र मरम्मत करवाने के लिए एनएचआई और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुराराम चौधरी, विकास अधिकारी बाड़मेर ग्रामीण अतुल सोलंकी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें