फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बालोतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी 2.29 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया

Thu, 13 Mar 2025 08:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर एसीबी टीम ने बालोतरा की दुदवा उप तहसील में अवैध कमीशन वसूल रहे सहायक प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की। टीम ने अधिकारी को 2.29 लाख रुपए की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को बालोतरा के दुदवा उप तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष रंजन विश्वास को ट्रैप किया। फिलहाल एसीबी टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसीबी को सूचना मिली थी कि दुदवा उप तहसील के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष रंजन विश्वास होली अवकाश से पहले स्टांप वेंडर, डीड राइटर और अन्य पंजीयन दलालों से अवैध कमीशन वसूल रहे हैं। यह रिश्वत रजिस्टर्ड दस्तावेजों की कुल कीमत के 1% की दर से ली जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार विश्वास इस अवैध राशि को अपने एक विश्वस्त साथी के माध्यम से गुप्त स्थानों पर भेजते थे। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन जोधपुर आते-जाते थे लेकिन रिश्वत की राशि स्वयं ले जाने से बचते थे। इस सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने बुधवार को दुदवा उप तहसील में छापा मारा और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय तथा निजी वाहन की तलाशी ली। इस दौरान 2.29 लाख रुपए बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसीबी के एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान विश्वास इस रकम का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद रकम को जब्त कर लिया गया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें