फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Crime: क्रूजर गाड़ी से 10 लाख कीमत का 279 किलो डोडा पोस्त और एस्कॉर्ट कर रही बाइक जप्त, तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer Crime: राजस्थान के बाड़मेर में रविवार देर रात नाकाबंदी तोड़कर भागी फोर्स क्रूजर गाड़ी और एस्कॉर्ट कर रही बाइक का पीछाकर समदड़ी थाना पुलिस ने तस्कर केसाराम जाट (23 साल) को गिरफ्तार किया है। साथ ही गाड़ी से 16 कट्टे में भरा 279 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्कर के पास से करीब 10 लाख रुपये का डोडा पोस्त जप्त किया है। पुलिस की पकड़ में आया तस्कर चेनाराम बाड़मेर के बायतू इलाके के चवा नाडा का रहने वाला है। फोर्स क्रूजर गाड़ी का चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। समदड़ी थाना पुलिस ने बाइक सवार तस्कर केसाराम जाट को गिरफ्तार कर गाड़ी से 16 कट्टे में भरा 279 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया, जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी नितेश आर्य, सीओ नीरज शर्मा के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत एसएचओ समदड़ी शारदा विश्नोई ने पुलिस जाप्ता के साथ देर रात गांव करमावास सिवाना रोड पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान पाली रोड की तरफ से आ रही फोर्स क्रूजर गाड़ी और उसे एस्कोर्ट कर रही बाइक का चालक नाकाबंदी तोड़ तेज गति से सिवाना की ओर भागने लगे।

पीछा करने पर दोनों गाड़ियों के चालक गाड़ी को रोड पर छोड़कर भागने लगे। बाइक सवार को टीम ने पकड़ लिया, क्रूजर गाड़ी का चालक अंधेरे में ओझल हो गया। गाड़ी की तलाशी में 16 कट्टों से 279 किलो डोडा पोस्त जप्त किया गया। आरोपी केसाराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जकर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें