फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: भीषण सड़क हादसे में आग का गोला बनी कार, दो लोग जिंदा जले, दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Thu, 20 Mar 2025 03:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

आज सवेरे जिले के शिव थाना क्षेत्र में हुए भयानक सड़क हादसे में एक कार और बोलेरो की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई और कार सवार दो लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शिव थाना इलाके में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक कार और बोलेरो गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बीकानेर में कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे
विज्ञापन


शिव थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार हादसा आगोरिया फांटा के पास हुआ। कार गुजरात से जैसलमेर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दमकल की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


शिव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज गति और ओवरटेकिंग के कारण हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें