फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से ऐसा बौखलाया ऊंट कि चबा लिया अपने मालिक का सिर

Mon, 23 May 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से आम आदमी ही नहीं जानवर भी बेहाल हैं। राजस्‍थान के बाड़मेर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएं। यहां दिनभर खूंटे से बंधे बंधे एक ऊंट में गुस्से में आकर अपने मालिक का सिर चबा लिया। गर्मी से भड़के ऊंट ने इसके बाद भी अपने मालिक को नहीं छोड़ा और उस पर हमला करता रहा। 25 ग्रामीणों ने लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद जैसे तैसे ऊंट मालिक को उसके चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बाडमेर जिले का है। जहां शनिवार शाम मंगता गांव का उर्जाराम अपने घर में आए मेहमानों को ऊंट के बारे में जानकारी दे रहा था। इसी बीच उसे एहसास हुआ कि ऊंट की टांग ज्यादा कस कर बंधी हुई है।

इस पर उर्जाराम ने उसके पास जाकर गांठ को ढीली करनी चाहा लेकिन तभी ऊंट ने उस पर हमला बोल दिया। ग्रामीण थकारा राम ने बताया कि ऊंट ने उसके सिर को अपने मुंह में लेकर ऊपर उठा दिया। ऊंट इस कदर गुस्से में था कि उसने उर्जाराम के शरीर पर कई जगह दांतों से काट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऊंट पहले भी उर्जाराम पर हमला कर चुका है। गंभीर हालत में उर्जा राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्‍थान में इस समय पारा अपने पूरे उफान पर है। राज्य के कई इलाकों में तो तापमान 50 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। यहां इसी तापमान के बीच सीमा पर भारतीय जवानों को पहरा देना पड़ रहा है। इस तरह की समस्या का उन्हें भी सामना करना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही एक ऊंट ने एक जवान पर उस समय हमला कर दिया था जब वह उसे टीन शेड में अंदर करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें