फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नाई बोले- 'नहीं काटेंगे इस कलेक्टर के बाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में एक समाज ने विरोध का अनोखा और रोचक तरीका अपनाया है। उदयपुर जिले के सैन समाज ने तय किया है कि वे अपने कलक्टर के बाल नहीं काटेंगे।
विज्ञापन


उनकी शिकायत है कि कलक्टर ने समाज को फतेहसागर की पाल पर फैशन शो आयोजित करने की इजाजत नहीं दी। जबकि 13-14 फरवरी को जिला प्रशासन लेक फेस्टिवल का आयोजन करवा रहा है।

मामले के तहत उदयपुर के सैन क्षौर कलाकार मण्डल कमेटी ने जिला कलक्टर रोहित गुप्ता के बाल नहीं काटने का निर्णय किया है। उदयपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर ये मंडल 5 जनवरी को फतेहसागर की पाल पर फैशन शो की इजाजत चाहता था। आवेदन पर स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन

सैन समाज ने किया कलेक्टर का विरोध

ऐसे में आयोजन दूसरी जगह करना पड़ा। मंडल के अध्यक्ष अशोक पालीवाल, महासचिव शंभूलाल सेन व संरक्षक श्यामलाल सैन, लेकसिटी ब्यूटी क्लब की अध्यक्ष मंजू शर्मा, हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन के सह सचिव कमलेश सेन ने संयुक्त बयान जारी किया कि कलक्टर ने उनकी भावना को नहीं समझा, इसलिए वे कलक्टर के बाल नहीं काटेंगे।

पालीवाल व सैन ने बताया कि संगठन ने सभी सैन क्षौर कलाकारों से अपील की है कि वे एकता दिखाएं और जिला कलक्टर के सौन्दर्य निखार प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लें।

कलक्टर रोहित गुप्ता का कहना है कि इस पाल पर सरकारी कार्यक्रम, तो होते हैं, लेकिन निजी कार्यक्रम के लिए यह जगह नहीं दी जा सकती। पाल पर सार्वजनिक रूप से सरकारी आयोजन होते रहे हैं। निजी कार्यक्रम से अपनी पब्लिसिटी करने के लिए पाल नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें