फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: लौटते वक्त कार-बलकर की भिड़ंत, डॉक्टर दंपती और दो बच्चों समेत चार की मौत

Tue, 22 Sep 2026 02:45 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां के कवाई-अटरू राजमार्ग पर मंगलवार सुबह कार और बलकर की आमने-सामने भिड़ंत में डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। परिवार 19 सितंबर को बारां में रिश्तेदार के बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था और मंगलवार सुबह जयपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में कवाई-अटरू राजमार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बलकर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में भीलवाड़ा के मांडल उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला और अटरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
यह दुर्घटना उस समय हुई, जब परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। मूल रूप से झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के निवासी और वर्तमान में जयपुर में रह रहे डॉ. सुरेश गजराज अपनी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य, 11 वर्षीय बेटे स्वपनिल और चार वर्षीय बेटी निलिशा के साथ 19 सितंबर को बारां आए थे। परिवार यहां अपने साले के बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह परिवार कार से जयपुर के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान कवाई-अटरू मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की बलकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग अंदर फंस गए।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस सभी को तत्काल इलाज के लिए अटरू चिकित्सालय लेकर पहुंची। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। इसके साथ ही पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें