फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, किसान की मौके पर ही मौत

Tue, 18 Nov 2025 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran Accident: किशनगंज के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे किसान दीपक मेहता की मौके पर मौत हो गई। तीन बहनों का इकलौते भाई और घर के कमाने वाले दीपक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में किसान दीपक मेहता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के किशनगंज के पास हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खटका गांव के किसान दीपक मेहता अपनी मक्का की फसल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बारां मंडी जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘भाजपा निष्पक्ष चुनाव कराती है’: छह कांग्रेस विधायक JDU में... गहलोत बिहार जाकर रोक लें, किसने दी चुनौती?
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक मेहता के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता पहले से पैरालिसिस के कारण बिस्तर पर हैं। हादसे की खबर मिलते ही खटका गांव में मातम छा गया और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें