फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: हाईवे और चौराहों पर खड़े वाहनों से हो रही तेल चोरी, वारदातें CCTV में कैद; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Sun, 04 Jan 2026 08:19 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Baran News: बारां शहर में तेल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाईवे और चौराहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है। सीसीटीवी में वारदातें कैद होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वाहन मालिकों में चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
खड़े वाहनों से हो रही पेट्रोल-डीजल की चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां शहर में इन दिनों तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाईवे, चौराहों और सड़क किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल और डीजल चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। वाहन मालिकों और चालकों को अब अपने वाहन खड़े करने से पहले अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस हो रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस गश्त कम होने का उठा रहे फायदा
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी कमजोर होने के कारण तेल चोर गिरोह के हौसले बढ़े हुए हैं। बदमाश रात के अंधेरे और सुनसान स्थानों का फायदा उठाकर ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। अटरू रोड, कोटा रोड और शहर के प्रमुख चौराहों पर ऐसी घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं।
 
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की घटनाएं
तेल चोरी की कई वारदातें शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि अज्ञात बदमाश गिरोह बनाकर आते हैं और कुछ ही मिनटों में वाहनों की टंकियों से तेल निकालकर फरार हो जाते हैं। इसके बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhalawar News: स्पा सेंटर की आड़ में ब्लैकमेल कर अवैध वसूली का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

 
वाहन मालिकों में बढ़ती नाराजगी और भय
लगातार हो रही तेल चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों और चालकों में नाराजगी और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की वारदातें और बढ़ सकती हैं। स्थानीय नागरिक पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें