फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां में 150 किलो गांजा जब्त: एनसीबी-एएनटीएफ ने चार तस्करों को दबोचा, ओडिशा से जयपुर आ रही थी खेप

Thu, 02 Jul 2026 08:25 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां के शाहाबाद स्थित मुंडियर टोल प्लाजा पर एनसीबी जयपुर और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में 149.862 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। खेप ओडिशा से जयपुर लाई जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी गई।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) जयपुर और राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शाहाबाद क्षेत्र के मुंडियर टोल प्लाजा पर करीब 150 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जब्त गांजे का कुल वजन 149.862 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से जयपुर ले जाई जा रही थी।

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि एनसीबी जयपुर के साथ मिलकर इस नेटवर्क पर कई दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी खिलौने बेचने के बहाने ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाते थे, जहां से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर राजस्थान में उसकी आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन


पढ़ें: 'NDA में नहीं जाएंगे, 2028 में तीसरे मोर्चे के साथ लड़ेंगे चुनाव': हनुमान बेनीवाल का बड़ा एलान; आगे क्या कहा?
 
टीम ने आरोपियों का पीछा ओडिशा से ही शुरू किया। आरोपी रायपुर से ट्रेन के जरिए झांसी पहुंचे और वहां से एक पिकअप वाहन किराए पर लेकर राजस्थान की ओर रवाना हुए। पुख्ता सूचना के आधार पर मुंडियर टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान यात्रा के सामान के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के 50 पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोटा, जयपुर और भरतपुर सहित कई जिलों में गांजे की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालूलाल, रेणु, नरेश और लोकेश के रूप में हुई है। सभी बारां जिले के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें