फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: चरागाह भूमि विवाद में चले धारदार हथियार, दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 23 Jun 2026 06:46 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

चरागाह भूमि के विवाद में बारां के उतावली गांव में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई भिड़ंत में 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा और चक्काजाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
चरागाह भूमि विवाद में चले धारदार हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले की छीपाबड़ौद तहसील के उतावली गांव में मंगलवार सुबह चरागाह भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों, गंडासों और अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरागाह भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में कई लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छीपाबड़ौद पहुंचाया गया। घायलों में प्रथम पक्ष से डाली बाई, रामप्रसाद, नरेंद्र, त्रिलोक, सोनू, मोनू और गुड्डी बाई को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मीचंद, पुष्करराज, जगदीश और हरीश घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Jaipur: अब सिर्फ शादी-ब्याह नहीं, को-वर्किंग स्पेस और कैफे भी; जयपुर के कम्युनिटी सेंटर बनेंगे ‘अर्बन सोशल हब’
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब एक पक्ष के परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक पर सही उपचार नहीं करने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को आगे के उपचार के लिए बारां रैफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें