फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: डोटासरा की एसपी को खुली चुनौती, बोले- हिम्मत है तो प्रमोद भाया की तरफ आंख उठाकर देखना

Tue, 24 Jun 2025 03:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने जिले के एसपी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि हिम्मत है तो ही प्रमोद जैन भाया की तरफ आंख उठाकर देखें। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पिछले महीने ही भाया के खिलाफ दर्ज 19 मुकदमों को रद्द करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। रैली के दौरान डोटासरा ने मंच से बारां जिले के पुलिस अधीक्षक को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर भजनलाल सरकार और उनके अधिकारी में हिम्मत है तो प्रमोद जैन भाया की तरफ आंख उठाकर दिखाएं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन


डोटासरा ने पुलिस की मौजूदगी में एसपी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कराना एसपी की आदत बन गई है। वह सिर्फ झूठे केस दर्ज कर सकता है, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर भी तीखे आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर देश को कमजोर किया जा रहा है। मोदी सरकार बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेश नीति सुधारने और एक के बदले दस सिर जैसे वादों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहली बार सरकार बनने पर भूमि अधिग्रहण कानून को बदलकर अडाणी-अंबानी को जमीन देने की साजिश की गई और दूसरी बार सत्ता में आने पर काले कृषि कानून लागू किए, जिससे किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: क्राइम ब्रांच का नकली अधिकारी बनकर उड़ा रहा था मौज, असली पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


राजस्थान की मौजूदा भाजपा सरकार को भी डोटासरा ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार बने डेढ़ साल हो गए हैं लेकिन प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, अवैध बजरी माफिया अधिकारियों की हत्या तक कर रहे हैं। सरकार कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने में लगी है। अगर कोई अधिकारी भाजपा का पिट्ठू बनकर काम करेगा, तो हम उसे कांग्रेस की ताकत दिखा देंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है। कोटा के बाद अब यह रैली बारां जिले में आयोजित हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, अशोक चांदना, प्रह्लाद गुंजल और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें