फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran : घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर किया जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर कर्मी पर शक

Tue, 30 Jul 2024 12:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

शहर के शहीद राजमल मीणा अस्पताल के सामने एक डॉक्टर दंपती के घर में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल शाम दो नकाबपोश बदमाश डॉक्टर दंपती के घर में घुसे और चाकू से हमला कर लूटपाट करके भाग गए। बदमाश डॉक्टर दंपती के मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के पीछे-पीछे घर में घुसे थे और नकदी, जेवर समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना डॉ. उषा अग्रवाल और डॉ. सत्येंद्र अग्रवाल के घर पर हुई, जहां वे मरीजों को परामर्श भी देते हैं। यहीं पर उनका एक मेडिकल स्टोर भी है। शाम को मेडिकल स्टोर का कर्मचारी दवाइयों का हिसाब देने उनके घर गया था तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. उषा अग्रवाल पर चाकू से हमला कर दिया, फिर डॉ. सत्येंद्र अग्रवाल को चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद घर से नकदी और जेवर समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें