फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: घर में रखे अवैध हथियार ने ली मासूम की जान, खेल-खेल में चली गोली, 12 वर्षीय बालिका की मौत

Sun, 03 May 2026 08:55 AM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां के कचनारिया खुर्द गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में रखे अवैध हथियार से खेलते समय चली गोली ने 12 वर्षीय बालिका की जान ले ली। मामले में पिता को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घर में रखे अवैध हथियार से चली गोली से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के कचनारिया खुर्द गांव में हुए एक हृदय विदारक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में रखी अवैध टोपीदार बंदूक से खेलते समय अचानक फायर होने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत के कचनारिया खुर्द निवासी निजाम मेव की पुत्री आलिया अपने 15 वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान दोनों के हाथ घर में रखी बंदूक लग गई। खेलते-खेलते अचानक बंदूक चल गई और गोली आलिया के सिर में जा लगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी गिरोह का पर्दाफाश, SOG की बड़ी कार्रवाई में कई आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बालिका गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे, जबकि मां और दादी घर के अन्य हिस्सों में मौजूद थीं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा अवैध हथियार से हुआ। इस मामले में पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत गोली लगने से होना सामने आया है। सिर से छर्रे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें