फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: महिला ने फोन कर बुलाया, फिर पड़ोसी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा; पांच पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 15 Apr 2026 09:15 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच और शिक्षक सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंपती समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा की घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक प्रत्याशी रहे अशोक कुमार निनामा के भाई अनिल निनामा की हत्या के मामले में खमेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच, शिक्षक सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


महिला के बुलाने पर पहुंचा युवक, फिर हुआ हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने फोन कर अनिल को मिलने के लिए बुलाया था। जब महिला के पति को इसकी जानकारी मिली तो वह अपने पड़ोसी के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई गंभीर चोटें
जांच अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल के सिर पर गंभीर चोट लगने को मौत का मुख्य कारण बताया गया है। गर्दन से लेकर पैरों तक शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सलूंबर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2000 खराब कुल्फी और दूषित मावा नष्ट
विज्ञापन


धमकी देने का भी आरोप
परिजनों की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्य आरोपी ने करीब 25 दिन पहले अनिल को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें