फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, गांव के ही आदमी पर लगा आरोप

Sat, 07 Feb 2026 08:01 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Rajasthan: डूंगरपुर के देवल मनातफला गांव में बुजुर्ग शंकर मनात की घर के आंगन में हत्या कर दी गई। सिर, गले और सीने पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
वारदात के बाद कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के देवल मनातफला गांव में अज्ञात व्यक्तियों ने घर के आंगन में सो रहे एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग का लहूलुहान शव खाट पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया है।

विज्ञापन


बेटे ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, मनातफला गांव निवासी धुला मनात ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी के लिए गांव देवल गया था। घर छोड़ने के समय उनके पिता शंकर और गांव के ही शांतिलाल कोटेड़ घर में बने कमरे के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

घर लौटे तो लहूलुहान मिले पिता
धुला ने बताया कि शाम को उन्हें पिता शंकर के आंगन में लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। वह तत्काल घर पहुंचे और देखा कि निर्माणाधीन कमरे के बाहर खाट पर पिता का शव पड़ा था। शव के सिर, गले और सीने पर गंभीर चोटों के निशान थे और सिर व गले से खून बह रहा था। धुला ने बड़े भाई बाबूलाल को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात में शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विदाई समारोह के दौरान चाकूबाजी, दो छात्र घायल, मोबाइल को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन


परिजनों ने जताया संदेह
शनिवार को मृतक के परिजन और पुलिस मोर्चरी पहुंचे। इस दौरान धुला ने रिपोर्ट दी कि उनके पिता की हत्या गांव के ही शांतिलाल कोटेड़ निवासी बटका फला देवल ने मारपीट कर की। पुलिस अधिकारी (सीआई) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और हत्या के मामले में अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।\

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें