फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: सरकारी छात्रावास में हिंदू सम्मेलन पर सांसद ने उठाए सवाल, राजनीतिक बयानबाजी तेज

Tue, 10 Feb 2026 08:56 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

सरकारी छात्रावास में हिंदू सम्मेलन कराए जाने को लेकर सांसद राजकुमार रोत ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। रोत का कहना है कि जब इन्हीं स्कूलों में भील प्रदेश गीत पर प्रस्तुति दी गई थी तो सरकार ने आपत्ति जताते हुए कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
सांसद राजकुमार रोत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इन दिनों विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच डूंगरपुर जिले के डूंका गांव में एक छात्रावास में विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर सांसद राजकुमार रोत ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


वागड़ में गांवों और कस्बों में ये सम्मेलन हो रहे हैं। इन सम्मेलनों में सभी जातियों के लोग सम्मिलित हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना तथा संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। ऐसा ही सम्मेलन डूंगरपुर जिले के डूंका गांव में हुआ है, जिसका प्रचार पत्रक सांसद राजकुमार रोत ने एक्स पर पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थीं तीन महिलाएं, रोडवेज बस ने सभी को कुचला
विज्ञापन


सांसद राजकुमार रोत ने एक्स पर पोस्ट किया है कि दक्षिणी राजस्थान के एक स्कूल में स्थानीय बोली भाषा में 'भील प्रदेश' गीत गाए जाने पर पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई थी। विभाग के अधिकारियों ने तुरंत गाइड लाइन का हवाला देकर स्थानीय कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था लेकिन आज उन्हीं स्कूलों और छात्रावासों में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। ये किस गाइड लाइन के तहत हो रहा है? क्या नियम केवल कुछ आवाजों को दबाने के लिए हैं या फिर गाइड लाइन सब पर समान रूप से लागू होनी चाहिए?
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व एक सरकारी स्कूल में बच्चों ने प्रार्थना सभा में भील प्रदेश के गीत की प्रस्तुति दी गई थी। इस पर हिंदूवादी संगठनों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई थी और कुछ कार्मिक निलंबित किए गए थे। अब सरकारी परिसर में हिंदू सम्मेलन पर सांसद ने आपत्ति की है। हालांकि उक्त सम्मेलन हो चुका है लेकिन सांसद की आपत्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा आम हो रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें