फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगरपुर में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 14 घायल; तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बना कारण!

Tue, 18 Aug 2026 03:58 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Rajasthan News: डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार 14 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन हादसे का शिकार हो गई। धंबोला थाना क्षेत्र के पीठ-दरियाटी बायपास पर तेज रफ्तार के चलते वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वैन में सवार 14 बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।

स्कूल जाते समय अचानक बेकाबू हुई वैन
बताया जा रहा है कि वैन बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। पीठ-दरियाटी बायपास पर पहुंचने के दौरान वाहन अचानक बेकाबू हो गया। चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और वैन पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने वैन की गति तेज होने की बात कही है। इसके अलावा वाहन में उसकी निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम सीमलवाड़ा अस्पताल भी पहुंची और घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

चालक से लेकर स्कूल प्रबंधन तक जांच के दायरे में
पुलिस अब वैन चालक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है। वाहन की क्षमता, बच्चों की संख्या, चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार जैसे पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।

14 बच्चों के घायल होने से स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सवाल
हादसे ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है कि स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा नियमों का कितना पालन किया जा रहा है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर प्रभावी निगरानी की जरूरत भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें