फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुलिस हिरासत में घायल युवक की उदयपुर में मौत, कलेक्ट्री के बाहर तनावपूर्ण माहौल; विरोध कर रहे MP

Tue, 30 Sep 2025 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा/डूंगरपुर

सार

Dungarpur News: डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में घायल युवक की उदयपुर में मौत से तनाव फैल गया। प्रशासन और विधायकों ने बैठक कर मामले की जांच और परिजनों की मांगें सरकार तक पहुंचाई। सांसदों ने दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी व मुआवजे की मांग की।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद युवक की मौत से तनावपूर्ण हुई स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा के समीपवर्ती डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक दिलीप अहारी के साथ कथित मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

 
प्रशासन की बैठक और मामले की गंभीरता
युवक की मौत के बाद डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने डूंगरपुर, आसपुर और चौरासी के विधायकों, आदिवासी समाज के लोगों के साथ कलेक्ट्री में बैठक की। इस दौरान मृतक के परिजनों की मांगें सरकार तक पहुंचाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को पुनः वार्ता के लिए बुलाया।
 
सांसद राजकुमार रोत की मांगें
सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि युवक के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई। उन्होंने दोवड़ा थाना के अधिकारियों सहित सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने, हत्या और अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने, परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान सार्वजनिक करने और सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच दल गठित करने की मांग की।
विज्ञापन



 
धरना और स्थानीय प्रतिक्रिया
युवक की मौत की खबर के बाद दोवड़ा और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीणों ने कलेक्ट्री के बाहर धरना देकर मार्ग जाम किया। विधायकों और स्थानीय नेताओं ने भी इस दौरान धरने को संबोधित किया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डूंगरपुर में युवक की मौत की अफवाह से तनाव, पुलिस की गाड़ी पर पथराव; दोवड़ा छावनी में तब्दील

Trending Videos
विज्ञापन

इलाजरत युवक का हाल जानने पहुंचे थे उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत - फोटो : अमर उजाला
 
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी थी हालत
जानकारी के अनुसार, दोवड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में देव सोमनाथ कलारिया निवासी दिलीप अहारी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार शाम उसकी मौत की अफवाह फैलने पर दोवड़ा कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया और स्थिति बिगड़ने पर पुलिस की गाड़ी पर पथराव तक हुआ।

सांसद और विधायकों ने जताई गंभीरता
तनाव की स्थिति के बीच सांसद राजकुमार रोत और आसपुर विधायक उमेश डामोर देर रात तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। वहीं, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने मंगलवार को एमबी अस्पताल पहुंचकर दिलीप अहारी की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
न्यायिक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि इस प्रकरण की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख मांगों में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न होने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कदम उठाने और मृतक के परिवार को अधिकतम मुआवजा व एक परिजन को नौकरी देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में फैलते ड्रग्स नेटवर्क को समाप्त करने, अनुसूचित क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने और भ्रामक डिजिटल प्लेटफार्मों पर फैल रहे असत्य कंटेंट्स को रोकने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें- खांसी के सिरप का खौफ: सीकर में बच्चे की मौत, जयपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, ड्रग कंट्रोलर ने रोकी सप्लाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें