फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डूंगरपुर में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; कई मोबाइल और फर्जी सिम बरामद

Tue, 14 Apr 2026 09:43 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर हंट” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल फोन और 17 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों से जब्त मोबाइल और सिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर हंट” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 17 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से देशभर के लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठग रहा था। सूचना मिलने पर सागवाड़ा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने भासोर-बनकोड़ा रोड पर एक तालाब के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। वे फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें भेजते और फिर एडवांस पेमेंट के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे।

पढ़ें- Kota News: कोचिंग और मंदिर के पास खुली शराब की दुकान का विरोध, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


गिरोह लोकेंटो जैसी वेबसाइटों पर फर्जी विज्ञापन डालकर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था और अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में मुकेश पाटीदार (बोडीगामा छोटा), मुकेश पाटीदार (बोडीगामा बड़ा), लालजी पाटीदार, पंकज पाटीदार (लौकियां बनकोड़ा), पीयूष पटेल (रायणा) और कमलेश पाटीदार (गामड़ी देवकी) को गिरफ्तार किया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें