फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: बांसवाड़ा में दिनदहाड़े लूट, मुस्लिम कॉलोनी में से जा रहे युवक को बनाया निशाना, एक आरोपी डिटेन

Mon, 11 Aug 2025 09:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

रविवार को किसी को पैसे लौटाने जा रहे एक व्यक्ति से मुस्लिम कॉलोनी में लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मुस्लिम कॉलोनी में रविवार को हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर ली। एक आरोपी को डिटेन कर मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आनंदपुरी निवासी दिग्विजय सिंह अपनी शादी में उधार लिए गए 2 लाख 92 हजार रुपये लौटाने के लिए रविवार दोपहर बाहुबली कॉलोनी से किसी के घर जा रहे थे। मुस्लिम कॉलोनी पहुंचने पर बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे दो अज्ञात युवक आए और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और बैग में रखे रुपये छीनकर फरार हो गए। दिग्विजय सिंह के शोर मचाने पर एक राहगीर ने अपने दुपहिया वाहन से पीछा किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

ये भी पढ़ें: Balotra News: सेवानिवृत शिक्षक की पीएल पर डाका, फर्जी दस्तावेज से 14 लाख हड़पने वाला एलडीसी गिरफ्तार
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और डीएसपी गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपियों की पहचान कंधारवाड़ी निवासी फरदीन और फराज के रूप में हुई। वारदात के बाद छोड़ दी गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली थाना अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाकर उनकी जानकारी जुटाई गई। देर शाम फराज को डिटेन कर लिया गया, जबकि फरदीन की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार फरदीन हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है और उसके खिलाफ मारपीट व अवैध हथियार रखने के मामले भी दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें