फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: हॉस्टल में मासूम पर टूटा वार्डन का कहर, बेंत टूटने तक पीटता रहा; घर पहुंचते ही खुली हैवानियत की पोल

Sat, 09 May 2026 08:03 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara: बांसवाड़ा के एक निजी स्कूल हॉस्टल में 8 वर्षीय छात्र के साथ वार्डन द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, जातिगत अपमान और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजतालाब थाना, जहां प्रकरण दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के एक निजी स्कूल के हॉस्टल वार्डन पर 8 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना को लेकर मासूम के पिता ने राजतालाब पुलिस थाने में मारपीट, जातिगत अपमान और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार राम का मुन्ना गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र कक्षा 4 का छात्र है। अप्रैल 2026 में उसका प्रवेश आदित्य पब्लिक स्कूल, खांदू कॉलोनी में कराया गया था। वह स्कूल के हॉस्टल में पेमेंट सीट पर रह रहा था।

अकारण पीटने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार 3 मई को हॉस्टल वार्डन अंकित जैन ने बिना किसी कारण बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि वार्डन ने उसे बिस्तर पर उल्टा लिटाकर लकड़ी की बेंत से बेरहमी से पीटा। इससे उसके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। बताया गया कि मारपीट तब तक की गई, जब तक लकड़ी की बेंत टूट नहीं गई।
विज्ञापन


धमकाने से सहमा बच्चा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपी वार्डन ने बच्चे को धमकाया कि यदि उसने माता-पिता या किसी अन्य को मारपीट की जानकारी दी, तो उसे फिर से पीटा जाएगा। डर के कारण बच्चा सहमा हुआ था। आरोप है कि उसके साथ जातिगत अपमान भी किया गया। मारपीट के बाद बच्चे के शरीर पर सूजन और गंभीर चोटें थीं, लेकिन स्कूल प्रबंधन या वार्डन ने उसका इलाज नहीं कराया और न ही परिजनों को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें: फसल बीमा योजना में करोड़ों का खेल! कृषि मंत्री की छापेमारी के बाद 165 पर FIR; फर्जी खातों का खुलासा
विज्ञापन


घर आने पर हुआ खुलासा
मासूम के पिता ने बताया कि छुट्टियों में जब वह बच्चे को घर लेकर आया, तब उसने देखा कि बेटा ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और रात में डर के कारण सो नहीं पा रहा था। भरोसे में लेने पर बच्चे ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद गुरुवार को उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांगड़तलाई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोटों की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वृताधिकारी महेंद्र कुमार, वृत घाटोल को सौंपी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें